Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:50 AM

सीएम की संभावित यात्रा को देखते हुए जिला के पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मुख्यमंत्री का 5 जनवरी 2023 को जिला में आगमन एवन यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित है,इसको देखते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 5 जनवरी को बाल्मीकि नगर व बेतिया में संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी,अनिल कुमार ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने-अपने मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया है,साथ ही इन पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है,ताकि किसी प्रकार की कमी न हो सके। मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम में सभी विभागीय प्रतिवेदन को समय पर जमा किया जा सके,प्रतिवेदन के आलोक में मुख्यमंत्री के द्वारा किए जाने वाले बैठक में सभी विभागीय प्रतिवेदन पर, पदाधिकारी व कर्मियों से पूछताछ  किया जा सके। मुख्यमंत्री के द्वारा आहूत पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक भी करनी है,इसके अलावा आम जनता से भी मिलने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे,आम लोगों की समस्या का समाधान करने की दिशा मेंअग्रसर कार्रवाई करना चाहेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap