Tranding
Tue, 19 May 2026 10:09 AM
अपराध / May 18, 2026

नोट डबिंग का झांसा देकर ठगी में फरार आरोपित हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शहरीऔर ग्रामीण क्षेत्रों में से ठगी करने का सिलसिला चल पड़ा है। ऑनलाइन ठगी,लालच लाभ देकर,बिजली बिल में सुधार के नाम पर ठगी,जमीन के व्यवसाय में ठगी,शादी का झांसा देकर ठगी हो रही है।

इस तरह से साइबर ठगी करने वाले भी पीछे नहीं है। 

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि इनरवा थाना क्षेत्र में नोट डबिंग का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला गिरोह के एक औरआरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनरवा पुलिस ने मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसठ गांव निवासी,फखरे आलम उर्फ भन्नु शेख को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष,चंद्रशेखर कुमार ने संवाददाता को बताया कि आरोपी के खिलाफ कांड संख्या61/26 दर्ज है,अन्य फरारआरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है,उन्होंनेआगे बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी ठगी की घटना कोअंजाम देने वाले गिरोह की एक महिला,बेबी खातून और उसके दामाद राज को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,यह तीसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ है।


,

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap