Tranding
Sun, 21 Jun 2026 04:39 PM
अपराध / May 06, 2026

बस से यात्रा कर रही एक महिला का बैग काटकर 4.5 लाख केआभूषण की चोरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बस,ट्रेन में यात्रा करना भी खतरे से खाली नहीं है,ट्रेन में तोअक्सर सामान की चोरी होती रहती है,मगर इधर बस में भी चोरी होने की संभावना बढ़ गई है।यात्री किस वाहन से यात्रा करें यह शोचनीय विषय बन गई है।आम जनता को तो यात्रा करना ही पड़ता है,मगर इस तरह की चोरी घटना होने के बाद यात्री को अब सतर्क रहना पड़ेगा।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि जयमातादी बस में यात्रा के दौरान एक महिला का बैग काटकर उसमें रखे 4:50 लाख का आभूषण और 3800 नगद चोरी करने का मामलाआया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में बस की खलासी मनुकुमार को आरोपित किया है।इस संबंध में महिला ने एस पी को आवेदन देकर गुहार लगाई है।आवेदन में नगर के प्रकाश नगर निवासी संजीव गुप्ता की पत्नी,गीता देवी ने संवाददाता को बताया कि 29 अप्रैल की रात वह जयमातादी बस नंबर बीआर 6पी 8051 में सफर कर रही थी,सफर के दौरान उसके पास एक ट्रॉली बैग था, जिसको बस के खलासी,मनु कुमार लेकर ऊपर रख दिया, सुबह 7:00 बजे वह जब नरकटियागंज पहुंची,बैग लेकर घर चली गई। घर पर बैग खोलकर देखा तो दंग रह गई,बैग कटा हुआ है,वह चेक करने पर उसमें रखे साढे चार लाख रुपए के आभूषण, 3800 गायब है,इसके बाद महिला तुरंत बस स्टैंड गई, खलासी की तलाश की, लेकिन वह गए पाया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap