पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। एसपी बलिया ने पुलिस लाइन बलिया के सैनिक सम्मेलन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा कानून व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुछ अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने आज बुधवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों व पुलिस कार्यालय के समक्ष शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद के सभी थानों के प्रभारियों के साथ संबंधित थानों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने नवरात्रि पर्व आदि के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के समय संबंध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की और विवेचनाओं के समय से निस्तारण हेतु संबंधित विवेचको को निर्देशित किया साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने और विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्ततों व वारंटिओं की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/ तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व को क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए एवं उन्होंने सभी प्रभारियों/थानाध्यक्षों से"यक्ष ऐप"के बारे में वार्ता की। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारी गण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कानून व्यवस्था जैसे विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इन्वेंट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी द्वारा क्राइम मीटिंग से पहले पुलिस लाइन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीयों तथा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें समस्त पुलिस के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक( दक्षिणी) कृपा शंकर,जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष,शाखा प्रभारी,प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।