महत्वाकांक्षी योजना ''मिशन शक्ति फेज-5.0'' के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति फेज-5.0" के तहत आज दिनांक- 25.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद बलिया के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/ मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया। तथा छात्राओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया । टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या शोहदों द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल डायल 112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करें या सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप ले से कार्यवाही की जायेगी
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए।
वीमेन पावर लाइन – 1090,महिला हेल्पलाइन –181
पुलिस आपात सेवा –112
सीएम हेल्पलाइन –1076 स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस –108
साइबर हेल्पलाइन –1930
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई:-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,
निराश्रित महिला पेंशन योजना,
राष्ट्रीय पोषण मिशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,
आयुष्मान भारत योजना, जनपद बलिया पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान "मिशन शक्ति फेज-5.0"(द्वितीय चरण) के तहत समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जन सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा है