Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:31 PM
खेल / Mar 07, 2026

युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी – युसूफ वहाब

कुरमौल उर्फ बड़हरा में बड़हरा प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

कुरमौल उर्फ बड़हरा क्षेत्र में आयोजित बड़हरा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आदर्श विद्यालय के प्रबंधक युसूफ वहाब द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ मेहफूज़ खान और अरशद अंसारी भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के आयोजन में क्षेत्र के युवाओं अरबाज़, सलमान, साहिल, तक़दीर, नौशाद, विष्णु, खालिद, ज़ुल्फिकार, फारूक, रज्जब, आरिफ और अब्दुल रहमान उर्फ तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रधान प्रत्याशी सुहेल शाह भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक अरबाज़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹25,000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹12,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्य अतिथि युसूफ वहाब ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और युवाओं में अनुशासन तथा टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजकों को इस बेहतरीन टूर्नामेंट के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं के किसी भी सकारात्मक कार्य में वह हमेशा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मैदान में उपस्थित होकर मैच का आनंद लेते नजर आए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap