Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:36 PM
शिक्षा / Mar 03, 2026

इमाव, विमुक्त जाति, भटक्या जमात एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित।

ब्युरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी 

छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, भटक्या जमात एवं विशेष मागास प्रवर्ग के विद्यार्थियों के लिए शासकीय छात्रावास प्रवेश तथा छात्रावास सुविधा से वंचित विद्यार्थियों हेतु योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

शासकीय छात्रावास प्रवेश के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंम योजना तथा ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से शासन के ऑनलाइन पोर्टल https://hmas.mahait.org पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को 10 मार्च तक आवेदन करना होगा। 11 मार्च को पहली चयन सूची अंतिम की जाएगी, जबकि 12 से 20 मार्च तक प्रथम चयन सूची के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि रहेगी।

जो विद्यार्थी शासकीय छात्रावास के लिए पात्र हैं, लेकिन गुणवत्ता सूची एवं छात्रावास की सीमित क्षमता के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते हैं, उनके आवेदन पंडित दीनदयाल स्वयंम योजना एवं ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले आधार योजना के अंतर्गत विचारार्थ लिए जाएंगे।

सहायक संचालक दयानंद कोकरे ने विजाभज, इमाव एवं विमाप्र प्रवर्ग के पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन के ऑनलाइन पोर्टल पर शीघ्र आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap