Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM

बिल्थरारोड में दो दिवसीय जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन सकुशल सम्पन्न

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया। बिल्थरारोड के तहसील प्रांगण में जनता सेवा संस्थान खंडवा द्वारा दो दिवसीय जल संरक्षण कार्य शाला आयोजित हुआ।

आज हम चर्चा करेंगे एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय की, जिस पर ध्यान देना हम सभी के लिए नितांत आवश्यक है, और यह है जल संरक्षण।

बताते चले कि बलिया के बेल्थरारोड में हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण जनता शिक्षण सेवा संस्थान खंडवा द्वारा दो दिवसीय जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय तहसील प्रांगण और स्व. हरिकेवाल प्रेक्षा गृह में संपन्न हुई।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से वैज्ञानिक निर्देशक और कई गणमान्य व्यक्ति सम्मानित हुए और उन्होंने अपनी गरिमा में उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संचय और जल प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालना। वक्ताओं ने गंभीरता से आगाह किया कि यदि हम गिरते भूजल स्तर के प्रति अभी भी सचेत नहीं हुए, तो आने वाले समय में शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ सकता है। यह एक ऐसी चेतावनी है जिसे हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस गंभीर मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया गया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने फीता काट कर किया। उन्होंने इस नेक मिशन की सराहना करते हुए आयोजक और ग्रामीण जनता, शिक्षण सेवा संस्थान खंडवा की प्रबंधिका मीरा सिंह को हार्दिक बधाई दी। जल शक्ति मिशन के प्रति जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाट्य और गीतों का भी सहारा लिया गया, जिसने लोगों के मन पर गहरा प्रभाव डाला।

संस्थान के प्रबंधिका मीरा सिंह ने ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। जिसमें उत्तराखंड से वैज्ञानिक अजय कुमार, नई दिल्ली से वैज्ञानिक नेहा सिंह, लखनऊ से जल शक्ति मिशन के निदेशक एनपी सिंह, वैज्ञानिक स्वेच्छा सिंह, प्रवक्ता मनोज सिंह, विधायक सलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह मऊ, राष्ट्रीय जल शक्ति नई दिल्ली के निदेशक प्रतिनिधि डॉक्टर राज नारायण सिंह, नेहरू युवा केंद्र बलिया के प्रबंधक राजकुमार पांडे, बाबा मंशा दास शिक्षा निकेतन वाराणसी के प्रबंधक अरविंद सिंह, अली सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के प्रोफेसर डॉक्टर धनंजय शर्मा, एमपी से बनवारी लाल धाकड़, छठू राम ,बिहार से डॉक्टर ऋषभ सिंह, सबीना परवीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

यह कार्यशाला जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद है कि इससे लोगों में जल संचार के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होगी।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap