Tranding
Fri, 29 May 2026 07:55 PM
शिक्षा / Jan 23, 2026

निजी चिकित्सक का बेटा बना एमबीबीएस डॉक्टर।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत शोभ बाजार में लंबे अरसे से निजी क्लीनिक का संचालन कर रहे जाने-माने चिकित्सक डॉ किरानी प्रसाद के बेटे उग्रसेन ने 2025 में बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपुरा स्थित लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहरसा से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। एमबीबीएस डॉक्टर बने उग्रसेन जिले के शेरघाटी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से दसवीं एवं रांची स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल से 12वीं की शिक्षा हासिल कर कोटा में रहकर मेडिकल नीट की तैयारी की थी। मेडिकल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले उग्रसेन ने बताया कि फिलहाल वह सोभ स्थित अपने पिता के निजी क्लीनिक में सेवा दे रहे हैं, लेकिन लेप्रोस्कोपिक के क्षेत्र में मास्टर ऑफ सर्जन बनने की चाहत है। उग्रसेन की इस तरह की उपलब्धि पर इलाके के अनेक प्रबुद्ध जनों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
55

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap