Tranding
Fri, 29 May 2026 08:04 PM

लोजपा( रामविलास) के मजदूर प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मजदूर प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई द्वारा पंकेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष, नवीन कुमार को जिला सचिव एवं राजीव रंजन गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।जिलाध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उक्त तीनों मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के प्रति वफादारी एवं संगठन के विस्तार करने का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शालिग्राम दुबे, प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर पासवान एवं युवा लोजपा नेता शशि कुमार सिंह मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
177

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap