स्पर्श एकेडमी में बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक अंतर्गत परसा बुजुर्ग में स्थित स्पर्श एकेडमी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती के पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फूल-फल अर्पित कर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा ज्ञान एवं सद्बुद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में सत्यनारायण कथा, हवन एवं आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. राज कुमार सिंह द्वारा अध्यापकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए तथा विद्यार्थियों को भी कक्षा अध्यापकों के माध्यम से सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे जिसमें उमा शंकर खरवार, नेहा, संजना राय, कल्याणी उपाध्याय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, अमित मिश्रा, अमेरिका गुप्ता ( डब्लू ), प्रीति यादव, प्रियंका सिंह, अमृता, मनीषा पटेल बिंदेश्वरी मिश्रा, मोहसिन , मुख्य हैं।
यह आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व को स्थापित करने वाला रहा।