Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:49 PM
अपराध / Jan 04, 2026

जीजा साला का रील बनाने के क्रम में ट्रेन दुर्घटना में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के दो युवक जोआपस में साला बहनोई लगते थे। रील बनाने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई।हादसा हरियाणा के इज्जर जिले में दिल्ली सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि रील बनाने के दौरान दोनों बरेली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए,मौके पर ही दोनों की मौत हो गई,हादसा इतना गंभीर था कि ट्रेन की टक्कर से दोनों को शव काफी दूर तक हवा में उछला,एक युवक के शरीर के कितने टुकड़े हो गए,जिन्हें समेटने में इज्जर पुलिस को करीब 5 घंटे लगे,दूसरे व्यक्ति का भी हाथ,शरीर के दूसरे हिस्से बुरी तरह से कुचले गए थे।

मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके गांव में कोहराम मच गया,परिवारजनों का रो रो का बुरा हाल है। मृतक की पहचान,बैरिया थाना क्षेत्र के

बथना पंचायत के वार्ड नंबर 7 के निवासी,रोहित कुमार,उम्र 21वर्ष उसके भाई का साला राहुल कुमार,उम्र 20 वर्ष,दोनों हरियाणा के बहादुरगढ़ में सैलून चलाते थे, रोहित टिकरी बॉर्डर के पास किराए के मकान में रहता था, जबकि राहुल हाल ही में गांव से बहादुरगंज लौटा था,वह 6 दिन पहले ही अपनी बहन की शादी कर वापस आया था।

संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने शव के कई टुकड़े देखकर उनके होश उड़ गए,इन दोनों की पहचान कपड़ा,सामान वगैरा देखकर हुआ,घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है,लोग भयभीत हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap