Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:10 AM
अपराध / Dec 29, 2025

गैस कटर से दो एटीएम काटकर 25 लाख लूट के मामले में 6 गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला में दो स्थान पर हुए दो एटीएम को गैसकटर से काटकर 25 लाख सेअधिक राशि लूट कर फरार होने के मामले मेंअपराधियों की तलाश चल रही थी। इसी क्रम,पुलिस ने हरियाणा के मेवात का फारूक शेख,नोहुर का जाकिर खान,पलवल का मुश्ताक,मऊ का मोहसिन खान,दिल्ली के जहांगीरपुरी के दीपक पोद्दार,आंध्र प्रदेश का रविकृष्ण चौधरी शामिल है।चोरी की घटना में शामिल लाइनर सिवान का टार्जन नट है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि बीते 18 दिसंबर की रात इनोवा कार से पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर की ओर से बेतिया में घुसे चोरों ने पहले नौतन के गहरी कचहरी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से गैसकटर से काटकर12.74 लाख रुपया चुरा लिए,इसके बाद इनोवा कार से बेतियाआलोक भारती

चौक स्थित एसबीआई की एटीएम को काटकर 12.5 300 चुरा लिए।1घंटे में ही दोनों एटीएम को काटकर रुपए निकासी कर फरार हो गए।पुलिस की निष्क्रियता से चोरों का सुराग तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। डीआईजी की शख्तती और सूझबूझ से पुलिस चोर गिरोह के समीप पहुंच चुकी है।इस घटना क्रम में,एटीएम के गार्ड,

संबंधित थाने के गश्ती पुलिस टीम को चंपारण क्षेत्र के डीआईजी,हरीकिशोर राय ने निलंबित कर दिया है,साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap