Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:29 PM
अपराध / Dec 29, 2025

कंगाली थाना के दरोगा की हार्ट अटैक पर मृत्यु होने से श्रद्धांजलिअर्पित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

कंगाली थाने में लगभग 2 वर्ष से कार्यरत सब इंस्पेक्टर, बबन प्रसाद सिंह,उम्र 57 वर्ष को हार्टअटैक से मौत हो गई। उनकी मौतअखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान पटना में इलाज के दौरान हो गई। मृतक दरोगा,मोहिनिया गांव के बड़कीकुड़हरिया गांव के निवासी थे।दो वर्ष से वह मधुमेह और हृदयरोग से ग्रसित थे।थानाअध्यक्ष मोहम्मद लाडले ने संवाददाता को बताया कि बीते 27 सितंबर को थाना की ड्यूटी में थे,इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी,इसकी सूचना उनके बेटे को दिया गया था,इलाज के लिए सिकटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया था,इसके बाद उनके पुत्र सिकटा अस्पताल में इलाज के लिए पटनाआईजीएमएस से लेकर चला गया,वहां वे स्वस्थ होने के बाद घर चले गए थे। बीच में इनका इलाज बीएचयू में चल रहा था,इधर 3 दिन पहले इनकी तबीयतअधिक बिगड़ने लगी थी।आईजीएमएस पटना में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसको लेकर कंगाली थाने के सभी पुलिसकर्मी,पदाधिकारी ने गार्ड ऑफऑनर देकर श्रद्धांजलि दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
45

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap