Tranding
Sat, 30 May 2026 03:47 AM

कुंभ करुणा ट्रस्ट ने बाटे कंबल एवं लंच पैकेट, कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत।

सलमान अहमद

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

संगम नगरी प्रयागराज में मानवता की मिसाल पेश करते हुए कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कुंभ करुणा ट्रस्ट एवं होप बेटर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कंबल एवं लंच बॉक्स पैकेट वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम लोपी मंदिर, संगम क्षेत्र एवं शास्त्री ब्रिज के नीचे निवास कर रहे जरूरतमंद भाई-बहनों के लिए संपन्न हुआ।

इस मानवीय सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल एवं 200 लंच बॉक्स पैकेट वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें न सिर्फ ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और सहयोग का एहसास भी हुआ।

कार्यक्रम का संचालन कुंभ करुणा ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालमणि सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

वहीं होप बेटर फाउंडेशन के सचिव माननीय अभिमन्यु मिश्रा ने भी सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुँचाना ही सच्ची समाजसेवा है।

उपस्थित अतिथियों ने कुंभ करुणा ट्रस्ट के इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निरंतर सेवा कार्य समाज में करुणा, भाईचारे एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कुंभ करुणा ट्रस्ट एवं होप बेटर फाउंडेशन ने समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने के संकल्प के साथ भविष्य में भी ऐसे व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा समाज के सभी वर्गों से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर संदीप यादव ,सुधांशु यादव, प्रांशु यादव बृजेश कुमार, रविराज यादव, विजय सिंह, अजय यादव और उमा सिंह जी सहित अनेक  समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
60

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap