Tranding
Mon, 13 Apr 2026 03:04 PM

पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के साथ थाना फरेंदा क्षेत्रान्तर्गत बरदहिया बाजार में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, फायर सेफ्टी एवं चिकित्सा सुविधा आदि व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल व मोबाइल गश्त, ड्रोन/सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को आयोजकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने, आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी फरेंदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap