उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।
धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम ने 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उभांव पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने एक वीडियो बयान जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को समय लगभग 00.35 बजे थाना उभांव पुलिस टीम मुबारकपुर रोड के पास रात्रि गश्त में मामूर थी कि चेकिंग दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी है पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति का नाम सबलू राजभर पुत्र विदेशी राजभर निवासी मुझौना थाना उभांव जनपद बलिया (उम्र 25 वर्ष है) जो 18 दिसंबर 2025 को समय 5:00 बजे मुझौना गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की उम्र 12 वर्ष के साथ दुष्कर्म की घटना कारित किया था। इसके संबंध में थाना उभांव में पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त वांछित था।
घायल अभियुक्त सबलू राजभर पुत्र विदेशी राजभर निवासी मुझौना थाना उभांव जनपद बलिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए अभियुक्त की जामा तलाशी में एक नाजायज तमंचा 0.315 बोर,एक खोखा कारतूस और एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक करवायी अमल में लाई जा रही है।