Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:42 PM
अपराध / Dec 16, 2025

डीआईजी के फर्जीअकाउंट बनाने वाला साइबर अपराधी राजस्थान से गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया साइबर थाना को सूचना मिली कि पुलिस उपमहानिरीक्षक,चंपारण रेंज हरीकिशोर राय,बेतिया का फर्जी फेसबुकअकाउंट बनाकर साइबर ठगी की जा रही है। पुलिस को पता चलते ही बेतिया साइबर थाना कांड संख्या 52/25 दिनांक 12 नवंबर 25 दर्ज कर लिया गया,उक्त कांड के जांच हेतु नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया,गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस उप महानिदेशक को चंपारण रेंज बिटिया का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगी करने वालेअभियुक्त,तस्लीम खान उर्फ तस्लीम,उम्र 21 वर्ष पिता,रफी मोहम्मद,कोटाखुर्द तहसील,रामगढ़,थाना, रामगढ़ पिन कोड 301026 राज्य राजस्थान को राजस्थान में गिरफ्तार कर बेतिया साइबर थाना लाया गया,जहां पर पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करने करते हेतु गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस द्वारा संवाददाता को बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल ओप्पो कंपनी का मिला,जिसमें दो सिम कार्ड लगा हुआ बरामद किया गया, साथ में इस दल में पुलिस निरीक्षक,रविंद्र कुमार यादव बेतिया साइबर थाना,पुलिस निरीक्षक,राजेश कुमार बेतिया साइबर थाना,सिपाही 835 शौकत अली,बेतिया साइबर थाना,4D PC1129 लगभग बेतिया पुलिस केंद्र बेतिया चालक सिपाही अनंत कुमार पुलिस केंद्र बेतिया शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
70

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap