जिले के 125 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न।
-14 को होगी मतगणना।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में आज देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान का काम संपन्न हो गया है। इस प्रकार कुल 125 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले के अधिकांश मतदान केदो पर आज शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि छिटफुट घटनाओं को छोड़कर जिले के 474 मतदान केंद्रो पर सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक तथा शेष 3866 मतदान केंद्रो पर मतदान का काम संपन्न कराया गया।इस प्रकार जिले में 25 पिंक बूथ, दो पी डब्लू डी बूथ तथा 10 मॉडल बूथ बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में गया शहर,गुरुआ, वजीरगंज, अतरी, बोधगया (सु.), बाराचट्टी(सु.), इमामगंज (सु.), शेरघाटी,टिकारी एवं बेलागंज का नाम शामिल है। जहां आज देर शाम 67.50 फ़ीसदी मत ईवीएम में डाले गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि आगामी 14 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती की जाएगी।बता दें कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी एवं इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी समेत अन्य छोटे-बड़े दलों के बीच मुकाबला रहा है ,जिनमें कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री व हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के समधिन ज्योति मांझी व उनके पुत्रवधू दीपा मांझी,गया शहर से आठ बार विधायक रह चुके मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जदयू नेत्री मनोरमा देवी, मगध सम्राट के नाम से विख्यात राजद सांसद डॉ सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव, दिवंगत भगवती देवी की नतिनी तनुश्री मांझी, राजद के कुमार सर्बजीत,कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव, बसपा चितरंजन कुमार ,राघवेंद्र नारायण यादव, पूर्व एमएलसी उपेंद्र डांगी एवं संजीव श्याम सिंह आदि प्रमुख हैं। इनमें कई नेताओं के प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई है।