Tranding
Tue, 21 Apr 2026 08:50 PM

बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे पैथालॉजी एवं एक्सरे केन्द्र, विभाग मौन

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगरपंचायत में एक दर्जन स्थानों पर पैथालॉजी एवं एक्सरे सेंटर बेरोकटोक संचालित हो रहे है।जिसे लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से सीघ्र कार्रवाई की मांग किया है ।

चौक बाजार में संचालित पैथोलॉजी केंद्रों व एक्सरे का रिपोर्ट देने वालों का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र नही है।लोगों का आरोप है कि संचालकों के पास कोई डिग्री भी नही है । क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पैथालॉजी संचालक के पास कम से कम एलटी की डिग्री आवश्यक होता है जबकि रिपोर्ट देने एवं जाच करने हेतु फिजिशियन या सर्जन की पर्ची भी आवश्यक होती है। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत चौक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़ कर कहीं योग्य चिकित्सक नही बैठते है जो इन केन्द्रों पर मलेरिया, टाइफाइड, पेशाब, बलगम, सीबीसी, सुगर,थायराइड या अन्य बीमारी सम्बन्धित खून का रूटीन जाँच करावें। सभी केंद्रों पर तीन सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जाच के नाम पर मरीजों से लिया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य के नाम पर भोले भाले मरीज ठगे जा रहे है। केंद्र संचालकों की मोटी कमाई हो रही है लेकिन विभाग मौन है। इस क्रम में राजकुमार,पंकज कुमार,सोहन यादव,संदीप कुमार,दुर्गेश मनीष कुमार,इंद्रेश,नरसिंह आदि लोगों ने बिना पंजीकरण के पैथालॉजी व एक्सरे केंद्र संचालित होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।जबकि इस बारे में डॉक्टर वीरेन्द्र आर्या ने बताया कि चौक क्षेत्र में किसी भी पैथालॉजी सेंटर का पंजीकरण नही है। यदि पैथालॉजी सेंटर संचालित होते पाए जाते है तो ऐसे केंद्र संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap