Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:32 PM

नगर पंचायत चौक की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत चौक कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा सड़क निर्माण, नाली निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा यूज़र चार्ज जैसे विषय रहे। इस दौरान सभी प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने की। इस अवसर पर ईओ ओमप्रकाश, प्रधान लिपिक रमेश चंद सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

चर्चा में भाग लेने वालों में सभासद नेहा यादव, रंजू देवी, नरोत्तम प्रसाद, गोवर्धन प्रसाद, हरी लाल, हरकेश बहादुर, विजय कुमार मद्धेशिया, आशीष साहनी, पी.के. वर्मा, उर्मिला देवी सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक के दौरान ईओ ओमप्रकाश ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तावित योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि नगर की स्वच्छता, विकास और मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी सभासदों और कर्मचारियों से सहयोग करने की लिए निर्देशित की और कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी जिम्मेदारी है।

Karunakar Ram Tripathi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap