Tranding
Sat, 30 May 2026 09:12 AM

पीएम के जन्मदिन पर गाए सोहर, तले गुलगुले

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पार्टी कार्यालय में तले गुलगुले

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेशप्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने गुलगुले तले। जन्मदिन पर 75 किलो गुलगुले का वितरण किया गया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर दीर्घायु की मंगलकामना की। सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को गुलगुले खिलाकर मुंह मीठा कराया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने ढोलक, मंजीरा की थाप पर सोहर गाए और नृत्य कर खुशियां मनाई । कार्यालय का पूरा परिसर मोदी मोदी के नारों से गूंज रहा था जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मधुलोक हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया।प्रमुखरूप से पूनम द्विवेदी, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया,अनीता त्रिपाठी, जयंती वर्मा,वंदना गुप्ता, शिवम मिश्रा,मधु तिवारी आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap