Tranding
Mon, 13 Apr 2026 03:12 PM

कॉन्सेप्ट स्टडी पॉइंट के बैनर तले शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित नीलगंगा होटल के सभागार में कॉन्सेप्ट स्टडी सेंटर के बैनर तले शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह काआयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया,इस आयोजन के मुख्यअतिथि,सुरैया सहाब, सामाजिक कार्यकर्ता सह- मानवअधिकार कार्यकर्ता पश्चिम चंपारण रही।इस अवसर पर,कवि एवं सेवानिवृत्ति प्रधानअध्यापक,

डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना,

एम जे कॉलेज बेतिया के उर्दू विभाग के प्रोफेसर,डॉक्टर शफीअहमद,शिक्षिका,डॉक्टर रश्मि वर्मा,डॉ संतोष पटेल, क्रिएटिव कंप्यूटर के रवि जी, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह जर्नलिस्ट,सैयद शहाबुद्दीन अहमद केअलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कॉन्सेप्ट स्टडी प्वाइंट जो पीयूनिबाग,बी सी स्कूल बेतिया के पास संचालित होता है,इसके निर्देशक,मोहम्मद सिराज तथा मैनेजिंग डायरेक्टर,अविनाश श्रीवास्तव की संयुक्त रूप से इसको संचालित किया जाता है।इस कोचिंग संस्था में,वर्ग पांच से लेकर 10 + 2 तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में विधिवत रूप से शिक्षा दी जाती है। इस संस्था के द्वारा शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह काआयोजन बड़ी धूमधाम से सुसज्जित सभागार में किया गया,जिसमें विभिन्न प्रकार के संस्कृत कार्यक्रम,ड्रामा,विभिन्न विषयों परआधारित नाटक,नृत्य संगीत,भाषण प्रतियोगिता भी

आयोजित की गई।इन सभी कार्यक्रमों में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मेडल,मोमेंटो

देकर सम्मानित किया गया, सम्मानित करने वालों में मुख्य अतिथि,सुरैया सहाब,डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना,प्रोफेशर डॉक्टर शफीअहमद,डॉक्टर रश्मि वर्मा,शहाबुद्दीनअहमद, केअलावा संस्थान के निदेशक मोहम्मद सिराज,मैनेजिंग डायरेक्टर,अविनाशश्रीवास्तव

रहे।इसअवसर पर छात्र-छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित सभी गणमान्यों ने कार्यक्रम को देखकर मंत्रमुग्ध्य हो गए, साथ ही बहुत सारी प्रशंसाएं की,बधाइयां दी।इसअवसर पर कॉन्सेप्ट स्टडी पॉइंट संस्थान के द्वारा कार्यक्रम में आए सभीआगतअतिथियों को फूल माला,अंगवस्त्र,गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता,निर्देशक,मोहम्मद सिराज,महानिदेशक,अविनाश श्रीवास्तव को सभीआगंतुक अतिथियों ने बहुत सारी बधाइयांऔर शुभकामनाएं दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap