Tranding
Fri, 29 May 2026 08:33 PM

निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, मचा बवाल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद एक महिला रोगी की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा,जिसके कारण करीब 2 घंटे तक अफरातफरी मची रही। मृतका की पहचान श्रीनगर थाना के निमियांकुंड वार्ड नंबर 7 निवासी,अविनाश शर्मा की पत्नी,रिया देवी,उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है। आसपास के लोगआक्रोशित हो गए जिसे शांत कराया गया बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।अस्पताल में मौजूद मृतिका के परिजनों ने संवाददाता को बताया कि रिया का अबॉर्शन डॉक्टर ने कराया था,जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी उसके बाद डॉक्टर नेऑपरेशन कर दिया,जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी,हालत बिगड़ने पर डॉक्टर मोतीहारी रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। उसके बाद परिजन महिला के शव लेकर अस्पताल रोड स्थित क्लीनिक पर आए,और इलाज में लापरवाही काआरोप लगाकर हंगामा,बवाल करने लगे।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap