Tranding
Sat, 07 Nov 2026 09:26 PM

न्याय संघर्ष समिति ने पीड़ित व्यापारियों के साथ कमिश्नर से मुलाकात की।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

न्याय संघर्ष समिती के तत्वाधान में संयोजक अभिमन्यु गुप्ता और संरक्षक पवन गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों और व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मुलाकात की जिसमें सेंट्रल बैंक लॉकर चोरी पीड़ित रमेश खन्ना ने पुलिस कमिश्नर से लॉकर खोलने की अनुमति देने की मांग की।साथ ही मौजूद व्यापारियों व सदस्यों ने कमिश्नर से लाल बंगले के व्यापारी संजय गौड़ की हत्या के तत्काल खुलासे के लिए भी मांग पत्र सौंपा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कराचीखाना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से कई लॉकरों में चोरी हुई जिसमे न्याय संघर्ष समिति ने संघर्ष करके 11 पीड़ित परिवारों को 2 करोड़ 74 लाख का मुआवजा दिलवाया। उस ही बैंक में व्यापारी रमेश खन्ना का लॉकर था।वो चोरी की घटनाओं की जानकारी के बाद जब लॉकर चेक करने गए तो उस शाखा के प्रबंधक जो जेल में हैं,ने रमेश खाना को कहा की तुम्हारा कोई लॉकर नहीं है यहां मत आना।इसके बाद बैंक लगातार रमेश खन्ना को झूठा बताते रहे।उसके बाद न्याय संघर्ष समिती के साथ जब रमेश खन्ना ने जब पुलिस से शिकायत की तो कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया जिसके बाद पता चला की रमेश खन्ना का लाकर है। उसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग से सूचना मांगी।वो सूचना आयकर विभाग 6 माह से नहीं दे रहा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रमेश खन्ना बीमार हैं और सर पर चोट भी लगी हुई है।इस हालत में भी आज रमेश खन्ना न्याय संघर्ष समिति के साथ न्याय की गुहार लगाने आए हैं।साथ ही लालबंगले के व्यापारी और सदस्य भी मौजूद थे जिन्होंने कमिश्नर से व्यापारी संजय गौड़ की हत्या के खुलासे और व्यापारी परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग करी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी संजय गौड़ की सरेआम हत्या से समाज में आक्रोश है और अभी तक खुलासा न होने से आक्रोश बढ़ रहा है।व्यापारी समाज चिंतित है।न्याय संघर्ष समिति के संरक्षक पवन गुप्ता ने कहा की लॉकर चोरी पीड़ित रमेश खन्ना को त्वरित न्याय मिलना चाहिए।व्यापारी संजय गौड़ की हत्या का खुलासा कर पुलिस को विश्वसनीयता स्थापित करनी चाहिए।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने रमेश खन्ना मामले में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।साथ ही व्यापारी संजय गौड़ की हत्या के खुलासे का भी आश्वासन दिया की घंटों में मामले का खुलासा होगा।न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता और संरक्षक पवन गुप्ता के साथ रमेश खन्ना,प्रदीप तिवारी, साकिफ कुरैशी,ऋषिराज अग्रवाल,सुनील यादव,कृपेश त्रिपाठी आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap