Tranding
Sun, 08 Nov 2026 12:00 PM

सीएम सिटी गोरखपुर में बिजली कटौती से त्रस्त लोग धरने पर बैठे, तिवारीपुर चौराहे पर जमकर हुई नारेबाजी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर के तिवारीपुर वार्ड नंबर 68 मोहल्ले में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही अनिश्चित बिजली आपूर्ति और भीषण गर्मी से परेशान मोहल्ले के लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रोज़ाना मुश्किल से चंद घंटे ही बिजली मिल रही है। पिछले 16 घंटे से बिजली गायब रहने के बाद जब थोड़ी देर के लिए आई, तो फिर कट गई। उमस के बीच लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की हालत बिगड़ रही है।

बिजली विभाग को कई बार फोन और शिकायतें करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला निराश और ग़ुस्साए लोग बीती रात तिवारीपुर चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं और बिजली विभाग के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी कर रहे हैं।

लोगों ने बताया कि सीएम सिटी में इस तरह की लापरवाही हैरान करने वाली है। बिजली विभाग की इस उदासीनता की वजह से पूरी रात लोग जागते रहे, और आज फिर रातभर बिजली न आने पर मोहल्ले वालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap