Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:07 PM
अपराध / May 25, 2025

दर्दनाक सड़क हादसा में 50 वर्षीय महिला की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, हादसा मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौलिया मनुसती मुख मार्ग 55 आरडी पुल के पास हुई है। मृतक की पहचान रामनगर बनकट गांव निवासी, अवधेश गिरी की पत्नी, इनदू देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने संवाददाता को बताया कि इनदू देवी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी, जैसी बाइक सतबुढ़वा पुल के पास पहुंची,पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया, झटका से महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी,सर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची,महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया। 

पुलिस ने संवाददाता को बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे,मृतक के पति और अन्य परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने का विरोध किया तो पुलिस वालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap