Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:00 AM

नगर के लाल बाजार से महिला का हुआ अपहरण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शहर के व्यस्तम चौक,घनी आबादी वाला क्षेत्र, लालबाजार से एक महिला

काअपहरण कतिपये तत्व ने कर लिया है ।इस मामले में, महिला के पति ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का जीम्मा दरोगा,खुशबू कुमारी को सौंप गई है,अपहृता के पति ने प्राथमिकी में बताया है कि उसकी पत्नी 17 मार्च को दोपहरअपने दोस्त,निखत परवीन के घर गई थी,लेकिन देश शाम तक वह वापस नहीं लौट सकी,तो उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन बंद मिला। उसकी दोस्त, निकहत प्रवीण से बातचीत की गई तो उसने गोल मटोल जवाब दिया,उसके घर पर जाकर पूछताछ की गई तो उसने साफ इनकार कर दिया कि उनकी पत्नी मेरे घर पर नहींआई है।आसपास के लोगों से पूछताछ पर मालूम चला कि उसकी पत्नी उक्त तिथि को उसके घर गई थी, उन्होंने किसीअनहोनी की आशंका जताई है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap