Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:35 PM

आगामी तीन एवं चार मई को होगा अर्जक संघ का 21वां जिला सम्मेलन

जिला समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार

मानववादी संगठन अर्जक संघ का 21वां जिला सम्मेलन आगामी तीन एवं चार मई 2025 को जिले के केवाली गांव में होगा। उक्त निर्णय आज संघ की बोधगया के मस्तीपुर में आयोजित जिला समिति की बैठक में लिया गया ।इस आशय की जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय ने बताया कि अर्जक संघ अपने स्थापना काल से ही देश में व्याप्त मनुवाद के द्वारा प्रायोजित विषमता मूलक संस्कृति के खिलाफ मानववाद की स्थापना के लिए संघर्षरत रहा है।विपरीत परिस्थितियों में भी अर्जक संघ द्वारा आडंबर रहित शादियां व शोक सभा का आयोजन करते आ रहा है।वहीं समान, नि:शुल्क, अनिवार्य व वैज्ञानिक शिक्षा नीति लागू करने के लिए लगातार आंदोलन करते रहा हैं। जिसका परिणाम हुआ है कि समाज में फैले व्याप्त अंधविश्वास व धार्मिक कुरीतियों का समूल नाश किया जा सका है।इस अवसर पर मौजूद संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता ने बताया कि अर्जक संघ जिला सम्मेलन के माध्यम से संगठन के विस्तार व नई ताकत के साथ आंदोलन को और गति देने की रणनीति तैयार की जाएगी । बैठक में महाबोधि महाबिहार को बौद्धों के हाथों में सौंप जाने की मांग को लेकर बुद्धिस्टों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन एवं बीटीएमसी एक्ट 1949 को तत्काल रद्द करने की मांग को अर्जक संघ ने अपना नैतिक समर्थन दिया है।बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में संघ के जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी,कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,प्रदेश समिति सदस्य रामकृष्ण प्रसाद अर्जक, दिनेश कुमार दीनबंधु ,भिखारी अर्जक, नंदकिशोर प्रसाद,मनोज कुमार, संजय मंडल ,देवनंदन प्रसाद ,जगदेव प्रसाद आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap