Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:02 AM

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 30 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद,जिसका था मिला

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिसअधीक्षक के नेतृत्व में 30 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए,जिसकी कीमत ₹6 लख रुपए से अधिक लगाई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिया है।पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि इससे पहले भी ऑपरेशन मुस्कान की तहत कई मोबाइल फोन बरामद किए गए थे,उन्होंने बताया कि यहअभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कागजी करवाई पूरे होने के बाद बाईक भी उसके मालिकों को सौंपा जाएगा।

पुलिस की इस साहसी करवाई से जिला के जिन लोगों का मोबाइल चोरी हो गया था,उनको मिल गया, इसके लिए पुलिस प्रशासन का मोबाइलधारकों नेआभार व्यक्त किया है।पुलिस की इस कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी, साथ ही यह एक सराहनीय पहल है,इस कार्रवाई से चोरी हुए मोबाइलधारकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap