Tranding
Wed, 03 Jun 2026 02:38 PM

प्रेम प्रसंग में हुआ हिंसक झड़प,प्रेमीका के घर में घुसने पर हुई जबरदस्त पिटाई

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर में, प्रेमी की अचानक घुसने से प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी,इस मामलों को लेकर हिंसक झाड़प का रूप ले लिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटाई कर दी।युवक की पहचान श्याम के रूप में हुई है,घटना रात की बताई गई है। श्याम अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था,इस दौरान वह प्रेमिका के घर में घुस गया, घर के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया,इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। शिकारपुर थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है पुलिस पीड़ित युवक से संपर्क करआगे के कार्रवाई कर रही है।पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap