स्मार्ट सिटी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रिया रोड V 2 के पास स्मार्ट सिटी कार्यालय का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर,गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा रियल एस्टेटऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर इसके सभी कार्यकर्ता,सदस्य के साथ शहर के विभिन्न कोने में रहने वाले गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित थे।
इसके डायरेक्टर,नौशाद आलम,इकबाल फिरोज उर्फ वीरु ने संवाददाता को बताया कि हमारे यहां साफ सुथरा और उचित दामों पर जमीन का प्लाटिंग किया जाएगा। शहर के मनसाटोला,बेलदारी में स्मार्ट सिटी के नाम से प्लाटिंग किया जा रहा है, इसका लाभ आप सभी उठा सकते हैं।
इस स्मार्ट सिटी में प्लाटिंग करके लोगों को जमीन दिया जाएगा ताकि लोग इसमें अपना आवासीय मकान, फ्लैट,दुकान,गोदाम वगैरह बना सके,इसमें हर तरह की सुविधा दी जाएगी,जैसे, आवागमन के लिए सड़क, पार्क,बिजली,जल, शौचालय,खेल मैदान के अलावाअन्यआवश्यक बातों का ख्याल रखा जाएगा,ताकि आवासीय मकान बनाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में
डॉ जावेद कमर, शमीम अहमद, इरशाद अहमद, शौकतअली, अब्दुल कैश, मुजीबुर रहमान इत्यादि सैकड़ो की संख्या में शुभचिंतक उपस्थित थे।