Tranding
Fri, 29 May 2026 08:51 PM

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० इन्दिरा गांधी की जयन्ति मनायी गई..

अंजुम शहाब

मुजफ्फरपुर, बिहार

अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं सकरा सु० विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री " लौह महिला " इन्दिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उनकी 107वीं जयन्ति मनाई। श्री राम ने कहा कि स्व० इन्दिरा गांधी जी ने सम्पूर्ण विश्व के समक्ष भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया और पाकिस्तान की धरती पर लगभग एक लाख पाकिस्तानी सेना को आत्म समर्पण कराकर बंगाला देश को आजादी दिलाई। आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम, रामसागर प्रसाद, अलखनिरंजन शर्मा, शिवजी राय, प्रेम कु० मिश्रा, अनिता देवी, शिवम कुमार, मो० हैदर, संजय दास, डा० मनीष यादव, मो० जैनूल, मनोज कु०सिंह, प्रशांत राज, फरहान खातुन, सुधीर कु० पाण्डेय, राजेन्द्र राम, मो० मोईनुद्दीन, कॄष्णनन्दन ठाकुर, राजेश साह, राहुल कुमार सहित अन्य।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap