Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:52 PM

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा घरेलू हिंसा विषय पर हुआ व्याख्यान और परिचर्चा का आयोजन..

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के माननीय कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व एवं संरक्षण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग द्वारा "घरेलू हिंसा : कारण, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ हर्षिता सिंह ने घरेलू हिंसा के विभिन्न आयामों के साथ घरेलू हिंसा के अर्थ को विद्यार्थियों के बीच बताया। वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि घरेलू हिंसा केवल भारत की ही समस्या नही है, बल्कि यह एक विश्वव्यापी समस्या है। विश्व भर की महिलाएं किसी न किसी रूप में इसका शिकार होती रहीं हैं। वक्ता ने अपने उद्बोधन में घरेलू हिंसा जैसी विकराल समस्या के निवारणार्थ सरकार द्वारा किये जाने वाले प्रयासों तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका को भी व्यापक रूप से रेखांकित किया। डॉ सिंह ने घरेलू हिंसा के पीछे निहित व्यावहारिक, सामाजिक तथा मनोवैज्ञानिक कारकों की भी व्याख्या अपने उद्बोधन में किया। कार्यक्रम के अंत मे वक्ता ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत और सम्मान सत्र की अध्यक्षता कर रही विश्विद्यालय की कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अभिषेक मिश्र, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ रूबी, सहायक आचार्य, समाज कार्य विभाग द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक डॉ नीरज कुमार सिंह, सहायक आचार्य, अंग्रेजी विभाग, डॉ अनुराधा राय, संयोजिका मिशन शक्ति, समेत परिसर के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap