Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM
धार्मिक / Nov 10, 2024

कानपुर गौशाला सोसाइटी के तत्वाधान में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कानपुर गौशाला सोसाइटी के तत्वाधान में स्टाक एक्सचेंज पदम टावर, सिविल लाइंस कानपुर में गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सत्यदेव पचौरी पूर्व सांसद ने गौपूजन व दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का शुभारम्भ किया। महामंत्री पुरूषोत्तमलाल तोषनीवाल द्वारा आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गौवंश संवर्धन, हेतु नन्दीशाला खोलने हेतु सरकार से सहयोग की अपील की।

अयोध्या धाम से आए भागवताचार्य श्री योगेश जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पृथ्वी माता ने गौमाता का स्वरूप रखकर जब भगवान श्रीकृष्ण से अपनी वेदना व्यक्त की तब भगवान श्रीकृष्ण से धरती पर अवतार लेकर पापियों का नाश कर गौसेवा का संकल्प लिया। गौदानी महाराज नृग का वृतान्त बताते हुए कहा कि गौसेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। "विप्र धेनु सुर, संत हित लीन मनुज अवतार"संस्था के संरक्षक धर्मप्रकाश गुप्त द्वारा कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए श्री अरविन्द मित्तल को मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया।कार्यकम की अध्यक्षता अवधेश बाजपेई ने की तथा संचालन मंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता बब्बू ने किया, कार्यकम में प्रमुख रूप से सर्वश्री सुरश गुप्ता, सुशील तुलष्यान सभी उपाध्यक्ष, विजय पाण्डे, शेष नरायन त्रिवेदी (पप्पू), नीरज दीक्षित रमेश चन्द्र मिश्रा, डा० दिवाकर मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह एड०, विनोद मुरारका, विजय प्रकाश महेश्वरी, सत्येन्द्र महेश्वरी, रामगोपाल तुलष्यान, श्यामकृष्ण कानोडिया, रामगोपाल मिश्रा आदि।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap