Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM

चौक थानें पर दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न..

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक स्थित स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में गणेश चतुर्थी, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।

दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वाले लोगों के साथ स्थानीय पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजक डीजे का प्रयोग करें लेकिन उसकी आवाज बहुत तेज न हो। उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष  नें कहा कि शांति पूर्वक त्योहार मनाया जाएगा साथ ही यह भी कहा कि त्योहार में माहौल बिगाड़ने एवम अराजकता फैलाने वालों के साथ स्थानीय पुलिस कड़ाई से निपटेगी। इस अवसर पर एसआई जय शंकर प्रसाद,चंद्र प्रकाश झा,रेखा वर्मा,मनोज गुप्ता संग हेड कांस्टेबल, अखिलेश यादव, मनोज यादव, विश्वनाथ पासवान सहित कांस्टेबल संतोष पाल, अभय सिंह, एकता वर्मा के अतिरिक्त, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, सुदर्शन यादव, संजय कन्नौजिया, ओमप्रकाश, इंद्रेश यादव, निसार अहमद, दीनानाथ गुप्त, गुड्डू विश्वकर्मा, रमेश साहनी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap