Tranding
Fri, 27 Feb 2026 03:40 AM

बाराचट्टी और डोभी के कई विद्यालयों में शिक्षा सचिव ने किया औचक निरीक्षण।

विद्यालयों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ आज अचानक जिले के बाराचट्टी एवं डोभी प्रखंड के कई सुदूरवर्ती इलाकों में अवस्थित माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण कियाजिसमें कई त्रुटियां पाई गई। सर्वप्रथम वे जीटी रोड भदेया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।जहां विद्यालय परिसर में मौजूद गंदगी पर भी भड़क उठे।उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को साफ सफाई पर निगरानी का निर्देश दिया तथा विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। इस दौरान छात्रों को मिलने वाले होमवर्क,परीक्षा में किए गए मूल्यांकन एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया।इसके बाद में डोभी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरमावां भी पहुंचे जहां छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं उनके मूल्यांकन से अवगत हुए।इसी प्रकार में मध्य विद्यालय कठौतिया एवं उच्च विद्यालय धनगांई का भी निरीक्षण किया।अपर मुख्य शिक्षा सचिव एस. सिद्धार्थ के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही इलाके के स्कूलों में हड़कंप मच गया और शिक्षक काफी भयभीत नजर आए। उन्हें लगा कि अपर मुख्य शिक्षा सचिव का किन विद्यालयों निरीक्षण होगा इसको लेकर अधिकांश विद्यालय सतर्क रहे।उनके साथ पटना से ही एक और अधिकारी भी साथ थे। करीब 2:30 बजे वे वापस लौट गए।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap