Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:53 AM

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सहोदय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा हुई दिल्ली में सम्मानित।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

समाज के विकास में महिलाओं द्वारा दिए गए विशेष योगदान को लेकर ग्लोबल एंपावर इवेंट एवं विज़ नेशन टीवी द्वारा बीते 28 सितंबर 2024 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के बाराचट्टी स्थित कोहवरी गांव में संचालित सहोदय ट्रस्ट के सह संस्थापक व अध्यक्ष रेखा कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'वूमेन लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान जाने-माने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के द्वारा प्रदान किया गया हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सम्मान प्राप्त होने के बाद अनेक लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है तथा कहा है कि वंचित समाज के बच्चे के लिए किये जा रहे उनके कार्यों से समाज व देश के प्रगति में अहम भूमिका होगी। इस बाबत पूछे जाने पर सहोदय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा कुमारी ने बतायी कि इस तरह के सम्मान पाकर काफी गौरवान्वित हूं तथा वंचित समुदाय के बच्चों के उन्नति व आजीविका के लिए हर संभव प्रयास करती रहूंगी।विदित हो कि रेखा कुमारी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के कोहवरी गांव में सहोदय ट्रस्ट का निर्माण कर बीते 8-10 वर्षों से वंचित समुदाय के बच्चों को प्राकृतिक चीजों से जोड़कर शिक्षा व आजीविका देने का काम कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap