Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:59 PM

चाइनीस माझे के शिकार हुए समाजसेवी एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर शहर के पुलिस अधीक्षक नगर से मुलाकात करके निरंतर मांझे के द्वारा हो रही घटना की जानकारी दी और और शहर में घटित हुई विभिन्न घटनाओं से अवगत कराया।

गोरखपुर शहर के युवा शायर कवि साहित्यकार लेखक एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी कच्चीबाग कब्रिस्तान के पास से अपने आवास जालपा कॉलोनी इलाहीबाग गोरखपुर की तरफ जा रहे थे |

वहां कुछ शरारती तत्व पतंगबाजी कर रहे थे जिके बाद चाइनीस मांझा मिन्नत गोरखपुरी के गले में लिपट गया और गर्दन कट गई।

मिन्नत गोरखपुरी की जान जाते-जाते बची।

घटित हुई इस घटना के बाद मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी जी से मुलाकात की उन्हें प्रार्थना पत्र सौपा और ऐसे दुकानदारों के प्रति सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जो चाइनीस मांझा बेचते हैं | इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी जी ने पूर्णता आश्वासन दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी क्योंकि चाइनीस मांझा पूरी तरीके से प्रतिबंधित है और आये दिन कोई न कोई घटना सामने सुनाई दे रही है|

इस अवसर पर सैयद इरशाद अहमद , शकील शाही ,गौतम गोरखपुरी, मो. कमर कुरैशी (राजू), प्रकाश आदि मौजूद रहे |

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap