Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:00 AM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड,बलिया। कस्बे के मानस मंदिर के प्रांगण में दिनांक 14-8 -2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यवाह सतीश ने अपने बौद्धिक में कहा कि कैसे हमारे अखंड भारत को बांट दिया गया। उस समय कैसे और क्यों/किन परिस्थितियों में देश को बांटा गया, यह सभी लोग जानते हैं, सिर्फ एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया, कितने लोगों का नरसंहार किया गया इतिहास जानता है। वर्तमान में इससे बचने की आवश्यकता है और पुनः अपना भारत देश अखंड भारत बने, इसके लिए हमें सनातन संस्कृति को जानना होगा व विभिन्न जातियों मे बटकर नहीं बल्कि सत्य सनातनी हिंदू बनकर राष्ट्र हित में कदम से कदम,कंधे से कंधा व स्वर से स्वर मिलाकर एक साथ स्वयं के हित से ऊपर उठकर अपने भारत माता को आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत माँ के बीरसपुतो को स्मरण कर राष्ट्र हित व देश हित के लिए एक साथ चलने की आवश्यकता है।जिससे पुनः अखण्ड भारत का निर्माण हो सके व भारत विश्व गुरु बने।

 इस अवसर पर नगर संचालक संजय बरनवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय पटेल, अशोक गुप्ता, सर्वजीत वर्मा, हेमंत शुक्ला, प्रदीप वर्मा, आदित्य गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, संजय श्रीवास्तव, पिंटू गुप्ता, पिंटू मौर्य, गोरख मद्धेशिया, श्याम सुंदर, धर्मेंद्र सोनी, मोहन मद्धेशिया, बलराम वर्मा, सुनील वर्मा, अनिल वर्मा, सुरेश मौर्य, प्रशांत सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रवीण, मोहित, सुजीत, ज्वाला, व जिला संपर्क प्रमुख अमित भाई साहब सहित काफी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap