Tranding
Sat, 06 Jun 2026 05:24 AM

नगर के एक वार्ड में महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकला l

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के मिर्जाटोली,वार्ड नंबर 5 में एक ससुराल वालों ने एक महिला को दहेज के लिए मारपीट का उसके घर से बाहर निकाल दिया है l मामले में रवि कुमार जायसवाल की पत्नी,प्रीति कुमारी ने महिला थाने में अपने पति,जेठानी, सरिता देवी,जेठ,विनोद प्रसाद उनके पुत्र शुभम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है lप्रीति कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पिछले 1 वर्ष 21 मई को हुई थी,परिवार वालों ने दहेज के रूप में 15 लाख रुपया, आभूषण,फर्नीचर,कपड़ा, बर्तन आदि दिया था,शादी के बाद जब ससुराल गई तो ससुराल वाले दहेज के लिए तंग तबाह करने लगे,कुछ दिनों के बाद ससुराल वालों ने मिलकर उसकी स्त्रीधन छीन का घर से निकाल दिया,तबसे वह अपने मायके आ गई,यहां पंचायती के बाद उसके पति उसे ससुराल बुलाकर ले गए, लेकिन उनकी क्रियाकलाप में कोई बदलाव नहींआया और दहेज की मांग करते रहे,अंत में उन लोगों ने मारपीट कर हमको घर से बाहर निकाल दिया l

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap