Tranding
Sun, 26 Apr 2026 02:26 PM

डॉ राम प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार समिति की बैठक संपन्न।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

डॉ. राम प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार समिति की बैठक स्थानीय तुतवाड़ी स्थित मगही लोक में प्रो. उपेन्द्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी डॉ. राम प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार मगही और हिंदी के एक-एक साहित्यकार को पुरस्कृत तथा एक साहित्यकार को सम्मानित करेगी ।पिछले बरस यह पुरस्कार दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया था ।1980 से संचालित यह पुरस्कार अबतक 80 साहित्यकारो को प्रदान किया गया है ।पुरस्कार के रूप में दो साहित्यकारों को 11-11 हज़ार रुपये ,अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे ।अब तक यह पुरस्कार एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाता रहा है ।पुरस्कार का चयन पाँच सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया जाता है जिसमें मगही और हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार होते हैं ।विदित है कि साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा भाषा सम्मान से सम्मानित डॉ राम प्रसाद सिंह मगही के भारतेन्दु, मगही के दधीचि, मगही के उन्नायक के नाम से जाने जाते हैं ।यह भी निर्णय लिया गया कि चयन के लिए साहित्यकार अपने प्रकाशित दो रचनाओं को प्रो उपेन्द्र नाथ वर्मा , मगही लोक तूतवाडी गया 823001 या A/406 पाटलिपुत्र हेरिटेज , गांधी नगर, जगत विहार कॉलोनी-800025 पर भेजी जाय जिसे चयन समिति के पास रखी जा सके ।बैठक में अन्य लोगों के अलावे डॉ. भूपेंद्र नाथ ,डॉ दीपा वर्मा ,डॉ देवनंदन सिंह ,डॉ चंद्रदीप ,डॉ अश्विनी ,डॉ दिलीप कुमार ,डॉ अचल, डॉ उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap