आदर्श किड्स जोन में धूमधाम से मना मदर्स डे।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के शेरघाटी स्थित आदर्श एजुकेशनल एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के द्वारा संचालित आदर्श किड्स जोन सह आदर्श पब्लिक स्कूल बसंत बाग शेरघाटी में मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में उपस्थित माता के द्वारा केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित माता को बच्चों के द्वारा ग्रीटिंग प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्राचार्य कौशलेंद्र कुमार के द्वारा माता की महता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि मां की गोद में स्वर्ग होती है। भारतीय परंपरा के अनुसार नारी पूजनीय हैं। कहा गया है कि नारी सर्वत्र पूज्यंते रमंते तत्र देवता। मां के विभिन्न रूपों और महत्व पर माताएं एवं शिक्षिकाओं ने भी प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन के सचिव सुनीता कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए मां के बच्चों को संस्कारशाला और प्रथम पाठशाला बताई । इस मौके पर विद्यालय परिसर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले आए हुए माता के बीच छोटे छोटे बच्चों ने मां आधारित गीत पर नृत्य कर मन मोहा। कार्यक्रम में दिव्यांशी, पूजा, वैष्णवी, रागनी, मानवी, अराध्या, लक्ष्मी, रितिक, आयुष रौनक, राघव, हिमांशु आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। तेरी अंगुली पकड़ चला, ममता के आंचल में पला। मां ओ मेरी मां पर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में सत्यम रानी, पूजा सिंह, तहसीन प्रवीण, तन्नू प्रिया, खुशबू कुमारी, खुशनसीबा, अदिति भारद्वाज आदि ने हिस्सा लिया।