चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया साइट पर साइबर पुलिस की पैनी नजर।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई तरह के राजनीतिक, आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किया जा रहे हैं,यह पुलिस के लिए चुनौती और सर दर्द बना हुआ है,अभी हाल ही में पश्चिमी चंपारण के लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी,डॉक्टर संजय जायसवाल के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल किया गया,जिसके प्राथमिकी भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटना की कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।बेतिया पुलिस ने दावा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस के पैनी नजर है,लेकिनअभी तक एक भी पोस्ट पर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है,बल्कि जिनके विरुद्ध पोस्ट किए गए हैं, उन्होंने भी इसपर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।इंटरनेट, व्हाट्सएप,फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम पर किए गए हर पोस्ट पर नजर रखने की दावा कर रही है।भड़काऊ के साथ आपत्तिजनक,समाज में द्वेष की भावना भरने या किसी को बदनाम करने वाले पोस्ट या अपलोड किए गए वीडियो, फोटो पर साइबर पुलिस के पैनी नजर है। साइबर पुलिस ऐसे हर पोस्ट औरअपलोड किए गए वीडियो,फोटो की एनालिसिस कर रही है,इस तरह के पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।पुलिसअधीक्षक, अमरकेश डी ने संवाददाता को बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है।निगरानी के लिए सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है।आपत्तिजनक,भ्रामक, झूठ या दूसरे की भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सेल का गठन किया है इसमें एक इंस्पेक्टर,कुछ एक्सपोर्ट और कांस्टेबल को तै तैनात किया गया है,जो हर पोस्ट पर नजर रख रहे हैं, गलत मानसा से पोस्ट करने वाले तत्वों पर नकेल के लिए पुलिस पूरी तरह रणनीति बना चुकी है,इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी।