Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM

पटना की एसटीएफ टीम ने इनामी बदमाश नसीम अंसारी को किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

₹25 हजार का इनामी अपराधी को पटना की एसटीएफ टीम व गोपालपुर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी करके इनामी अपराधी,मोहम्मद नसीम उर्फ मोoनसीमअंसारी को गोपालपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव से की गई। इस पर ₹25 हजार रुपया का इनाम घोषित था। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि अपराधी मोहम्मद नसीम जिले के टॉप 10 अपराधियों में था, इस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अगस्त 2022 में उसे पर लोरिया थाने में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज थी। गोपालपुर पुलिस की सहायता से पटना की एसटीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।इस तरह के अपराधियों के गिरफ्तारी होने से क्राइम पर नियंत्रण हो सकेगा।अपराध पर नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर नहीं आती है, अगर थोड़ी सी सतर्कता बरती जाए तो अपराध पर नियंत्रण पाना पुलिस प्रशासन के लिए एकअच्छी पहल होगी,इसके लिए पुलिस को मुखबिर का सहायता लेना पड़ेगा,क्योंकि सुदूर क्षेत्रों में अपराधी रहकर अपराध करते हैं,वही पनाह भी ले लेते हैं,जिसके सूचना मुखबिर के जरिए ही मिल सकती है,तभी पुलिसअपराधी को पकड़ने में सफल होगी।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap