Tranding
Fri, 29 May 2026 08:03 PM

बिहार सम्मान और बिहार बाल कला श्री अवार्ड एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद एवं बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद क्या तत्ववधान में 27 वीं बिहार सम्मान एव बिहार बाल कलाश्री अवार्ड संपन्न किया गया।जिसका उद्घाटन पदम् भूषण डॉक्टर सीपी ठाकुर ने किया।मुख्य अतिथि नव जात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार सुमन थे।विशिष्ट अतिथि आलोक चोपड़ा,रंजीत कुमार सिंह एवं रवि रंजन थे।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और कला संस्कृत पुरुष विश्वमोहन चौधरी संत ने किया।अतिथि के हाथों डॉक्टर अनिल कुमार चिकित्सक,शिक्षा में डॉक्टर रंजीत कुमार उर्फ आर एस मेहता, नवजात शिशु चिकित्सा में डॉक्टर संजीव कुमार सुमन,मेक अप मेंशकुंतला कुमारी, समाज सेवा में पूजा कुमारी,लोक गायक विधा में रीता कुमारी, विधि एवं न्याय विधा में रंजीत कुमार सिंह,वादन विधा में रंजीत रंजन एव वास्तु शास्त्र पल्मीस्ट्री विधा में डॉक्टर बाबा हरदेव कश्यप को बिहार सम्मान सम्मान स्वरूप ट्रॉफी अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र दिया गया।

बिहार बाल कलाश्री अवार्ड छोटे बच्चों को जिसमें मीठीआर्य,अंजली कुमारी, स्नेहा कुमारी, प्राची मिश्रा,सौम्या कुमारी, पीहू कुमारी,रवि रंजन गौतम एव सुप्रिया सिंह को दिया गया।संगीत कार्यक्रम में मगही गायक अरुण कुमार गौतम,लोक गायक अलीजा बानो, रीता कुमारी, चंद्रकला सिन्हा थी।नृत्य निर्देशन राधा कुमारी के अनुसार रागिनी कुमारी,संजना कुमारी,राखी कुमारी, सुजाता कुमारी,रेयांश कुमार, अनायरा, आर्यन कुमार नृत्य किया।धन्यवाद ज्ञापन संगीत निर्देशक विनोद पंडित ने लोकगायन गाकर के किया।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap