Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM

पुलिस कस्टडी में बहु की हत्याआरोपी महिला ने की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक बहु की हत्या आरोपी महिला ने पुलिस की अभिरक्षा में सुसाइड कर लिया है,महिला का शव को पुलिस बैरक के पंखे से लटका हुआ मिला।पुलिस ने महिला को दहेज हत्या केआरोप मेंपकड़ा था,लेकिन पुलिस ने उसे हाजत में बंद नहीं करके बैरक में रख दिया। महिला ने बैरक में खुद को अंदर से दरवाजा बंद कर लिया,और जब तक दरवाजा को तोड़कर अंदर दाखिल होते,तब तक वह फंदे पर लटक चुकी थी,जिसे अस्पताल ले जाते-जाते उसके सांस उखड़ चुकी थी,अस्पताल के प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि महिला की मौत अस्पतालआने से पहले ही हो चुकी थी,इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है,महिला को हाजत के जगह बैरक में रखा गया था। इस केस में पुलिसअधीक्षक, अमरकेश डी का भी बयान आया है, उन्होंने महिला के मौत की पुष्टि की,साथ ही बताया कि महिला की तबीयत खराब हो चुकी थी,इसलिए उसे बैरक में रखा गया था, जहां उसने खुदकुशी कर ली।पुलिस अभिरक्षा में महिला की खुदकुशी मामले में बेतिया के शिकारपुरा थाने के पुलिस संदेह के घेरे में आ रही है,अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में किसे दोषी मानकर कार्रवाई करती है।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap