Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:10 AM

सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के महानिदेशक रश्मि शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर पहुंची गया।

विशेष प्रचालन क्षेत्रक मुख्यालय और 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का भ्रमण की

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली मुख्यालय के महानिदेशक श्रीमती रश्मि शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर विशेष प्रचालन क्षेत्रक मुख्यालय गया एवं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का भ्रमण की। महानिदेशक श्रीमती रश्मि शुक्ला का स्वागत क्षेत्रक मुख्यालय एवं 29वीं वाहिनी के कैंपस में पंकज कुमार दराद, भा. पु. से., महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना एवं छेरिंग दोरजे, उप महानिरीक्षक, विशेष प्रचालन, क्षेत्रक मुख्यालय के द्वारा किया गया।इस दौरान महानिदेशक श्रीमती रश्मि शुक्ला ने क्षेत्रक मुख्यालय एवं 29वीं वाहिनी के कैंपस एवं कार्यालय क्षेत्र का भ्रमण की। भ्रमण के दौरान बलकर्मियो के साथ विचार-विमर्श किया तथा उनका उत्साहवर्धन की। उप महानिरीक्षक छेरिंग दोरजे, विशेष प्रचालन, क्षेत्रक मुख्यालय, गया द्वारा महानिदेशक को विशेष प्रचालन क्षेत्रक मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली वाहिनियों का पवार पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से वाहिनियों की उपलब्धियों एवं कार्यो के बारे में अवगत कराया गया।

इस दौरान बलकर्मियों के साथ वाहिनी के कैम्पस में सैनिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे महानिदेशक ने जवानों की समस्याओं के बारे में सुनी तथा उससे सम्बंधित उचित मार्गदर्शन की। साथ ही साथ उनके मनोबल एवं उत्साहबर्धन हेतु कई दिशा-निर्देश दिए तथा बल मुख्यालय और गृह मंत्रालय के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो के बारे में सभी अधिकारियों एवं कार्मिको को अवगत कराया, जिसमें ई-आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, महिला सशक्तिकरण, प्रचालन गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। तत्पश्चात महानिदेशक ने जवानों के साथ रात्रि भोज भी की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap