Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:32 PM

कच्ची बस्तियों के विकास के लिए आयोग की उठी मांग।

- राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन।

वसीम अकरम

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मिला तथा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व अन्य के नाम ज्ञापन अधिकृत पदाधिकारी को सौंपा। वहीं पास ही स्थित जयपुर शहर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के कार्यालय पर प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखी। पार्टी द्वारा अधिकृत भाजपा पदाधिकारी व चुनाव संयोजक डॉ. एसएस अग्रवाल, सह संयोजक केदार शर्मा व अनिल शर्मा से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी बात रखी। वहीं डॉ. अग्रवाल, केदार शर्मा एवं अनिल शर्मा ने महासंघ के पदाधिकारियों एवं कच्ची बस्तीवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी आवश्यक एवं उचित मांगों का शीघ्र निस्तारण करेगी। डॉ. अग्रवाल को महासंघ के गोपाल गुजराती, एडवोकेट घनश्याम टेलर व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य की सभी कच्ची बस्तियों का यथास्थान नियमन एवं इनके विकास के लिए आयोग का गठन किए जाने की प्रमुख रूप से मांग की गई। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती देने का आग्रह किया। साथ ही कच्ची बस्तीवासियों ने सरकार व प्रशासन का हर स्तर पर सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

कार्ययोजना बनाकर करें नियमन : डॉ. ओपी टांका।

इस बीच राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के संस्थापक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने एक बयान में कहा कि प्रदेश की सभी कच्ची बस्तियों के विकास के लिए सरकार को कार्ययोजना बनाकर उनका नियमन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रदेशभर की कच्ची बस्तियों के सम्पूर्ण विकास के लिए आयोग का गठन कर उसे व्यवहारिक स्वरूप प्रदान करना चाहिए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap