कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया।
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
मंगलवार को समाजसेवी संगठन यती संकल्प संस्थान के द्वारा अस्पताल घाट सेवा बस्ती में स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार करवाने के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चियों ने हिस्सा लिया इस दौरान संस्थान की सचिव नीतू सिंह ने बच्चियों को चुनरी उढ़ाकर तिलक किया व प्रसाद वितरित किया। उन्होंने उपस्थित स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए नवरात्र की शुभकामनाएं दीं व बस्ती में संस्थान की ओर से आगामी समय में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु नि:शुल्क सांध्यकालीन कक्षाओं को शुरू करवाने के बारे में जानकारी दी व विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य को भी साझा किया व सभी बालिकाओं को उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री भेंट की।